Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धौरहरा:दुग्ध उत्पादन में लगातार छठी बार वरुण चौधरी अव्वल, हासिल किया गोकुल अवार्ड



आयुष मौर्या 

धौरहरा खीरी। दुग्ध उत्पादन मे बेलवामोती दुग्ध समिति के संचालक वरूण चौधरी को उत्तर प्रदेश मे प्रथम स्थान मिला है उन्हे मंगलवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने गोकुल अवार्ड देकर सम्मानित किया।


वरूण चौधरी को यह पुरस्कार लगातार छठी बार मिला है। उनको यह पुरस्कार मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। 


दुग्ध उत्पादन में लगातार छठी बार उत्तर प्रदेश मे प्रथम स्थान हासिल कर बेलवामोती दुग्ध समिति के संचालक वरूण चौधरी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 


उन्हे लखनऊ में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने गोकुल अवार्ड और 2 लाख का चेक देकर सम्मानित किया। वरूण चौधरी पूर्व मंत्री यशपाल सिंह चौधरी के पुत्र है। 


परास्नातक श्री चौधरी कृषि के साथ पशुपालन भी करते है और चौधरी बेचेलाल कृषि महाविद्यालय रसूलपुर के प्रबंधक भी हैं। वरूण सिंह चौधरी बताते है कि कृषि के प्रति लगाव और पशुपालन का हुनर उन्होने अपने पिता यशपाल सिंह चौधरी से सीखा है उन्होंने ने बताया की 2019-20 का अवार्ड नही मिला है इस बार 2020-21 व 2021-22 का गोकुल अवार्ड व दो चेक दो-दो लाख की  मिली है। 


उत्पादन में उत्तर प्रदेश मे प्रथम स्थान आने का श्रेय वह अपने स्वर्गीय पिता को देते है। श्री चौधरी ने बताया कि यदि किसान अपनी खेती के साथ साथ पशुपालन भी करे तो निश्चित ही स्वेत क्रांति आ जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे