Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के राज्य, जिला कार्यालय निर्माण एवं प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय सह संयोजक बने सांसद हरीश द्विवेदी



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। राष्ट्रीय मंत्री सांसद  हरीश द्विवेदी को एक बार पुनः बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने बस्ती सांसद को देश भर के भारतीय जनता पार्टी राज्य, जिला कार्यालय निर्माण एवं प्रबंधन समिति का राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया है।          


 मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश के सभी प्रदेशों एवं जिला मुख्यालयों पर संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्यालयों के निर्माण एवं प्रबंधन हेतु समिति बनाया है। 


जिसमें राष्ट्रीय मंत्री सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी को समिति का सह संयोजक बनाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को मिली नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे