बस्ती:भाजपा किसान मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर किया किसान प्रतिनिधि सम्मेलन | CRIME JUNCTION बस्ती:भाजपा किसान मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर किया किसान प्रतिनिधि सम्मेलन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भाजपा किसान मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर किया किसान प्रतिनिधि सम्मेलन



सुनील उपाध्याय 

बस्ती में नगर निकाय चुनाव के पहले भाजपा को जीत दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने नगर पंचायत गायघाट और मुण्डेरवा में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।


इसके पूर्व अन्य नगरीय क्षेत्रों में कार्यक्रम सम्पन्न हो चुके है। किसान प्रतिनिधि सम्मेलन में शहर में रहने वाले तथा शहर के सीमा में आने वाले गांव के किसानों तथा फल सब्जी अनाज व कृषि आधारित व्यापार करने वाले व्यापारियों का आमंत्रित किया गया।

गायघाट में अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनन्द मोदनवाल व मुंडेरवा में मण्डल अध्यक्ष अरुण चौधरी ने किया।


कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।


मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि रवि सोनकर, प्रेम सागर तिवारी, अश्वनी सिंह सोनू, दिलीप पाण्डेय, बाल कृष्ण त्रिपाठी पिन्टू रहे।


मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की भाजपा की जन कल्याण की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए और उनसे निकाय चुनाव के लिए समर्थन मांगे। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा केंद्र व प्रदेश में सत्ताधारी हुई। 


योजनाओं का लाभ पात्रों को सीधे बिना किसी बिचौलिए के मिल रही है। जिसका परिणाम है कि केंद्र व प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी। अब निकाय चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के संभावित घोषित प्रत्याशी को समर्थन करें। 


कहा की किसान सम्मान निधि व बीज सब्सिडी, फसल बीमा योजना आदि के सहारे किसान समृद्ध हो रहे हैं। अब केंद्रो पर धान का सरकारी मूल्य पर होने से बिचौलियों के अरमानों पर पानी फिर गया है।


पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहाँ कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रयास से नगर पंचायतें स्मार्ट बनेंगी। 


अश्वनी सिंह सोनू ने कहाँ सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवसृजित नगर पंचायतों में कम आय वर्ग के लोगो को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा।


जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहाँ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायतों के प्रत्येक घर में इज्जत घर बनाकर उसको स्वच्छ करेगी। अमृत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायतों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। 


उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर पंचायतों में किसान मोर्चा घर-घर जाकर किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। 


कार्यकम संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने कहाँ ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा निकाय चुनाव में ग्राम किसान समितियों के भागीदारी से निकायों में कमल खिलाने में हम सभी सफल होंगे।


सम्मेलन को वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम सागर त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू बाबा, चन्द्रशेखर मुन्ना आदि ने भी सम्बोधित किया।


गायघाट में इस अवसर पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश त्रिपाठी, विष्णु दत्त शुक्ला, मनोज पासवान, प्रेम नारायण आजाद, मनीष त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, डॉ लालजी आजाद, रशीद अहमद, सुरेश मिश्रा, पंकज शुक्ला, जनार्दन तिवारी, रविचंद्र त्रिपाठी, चंद्र शेखर मुन्ना,  महेश सोनकर, प्रेम नारायण आजाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 मुंडेरवा में उदय शंकर पाण्डेय, अजय पाण्डेय, अरुण चौधरी, वशिष्ठ मुनि, सतीश, पवन चौधरी, सतनारायण जायसवाल, सत्य प्रकाश, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, राजन निराला, कौशल गुप्ता, प्रियेश पाल, अरविन्द गुरु जी, चंद्रप्रकाश कन्नौजिया, राम स्वार्थ कनौजिया, विजय रंजन तिवारी, राम केश चौधरी, अनिल शुक्ल, सुरेन्द्र चौधरी, अविनाश श्रीवास्तव ने स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे