लालगंज:हमले के आरोपियों की धर पकड़ न होने से गुस्साए वकीलों ने कोतवाली मे किया धरना प्रदर्शन


                              वीडियो


कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के महामंत्री शेष तिवारी तथा अधिवक्ता कुलदीप तिवारी पर हुए जानलेवा हमले में शेष आरोपियो की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को भी वकीलों का आक्रोश चरम पर दिखा। 


वकीलों ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वकीलों का आक्रोशित जत्था तहसील के बगल कोतवाली परिसर मे आ धमका। 


यहां वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई मे कोतवाली परिसर मे ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों के धरना प्रदर्शन को देख प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल भी धरनास्थल पर पहुंचे और वकीलो को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत करने का प्रयास किया। 


अधिवक्ता प्रभारी निरीक्षक को अनसुना करते हुए डीएम व एसपी को बुलाये जाने की मांग पर अड गये। स्थानीय प्रशासन की सूचना पर करीब दो घंटे बाद जिले के एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र कोतवाली पहुंचे तब जाकर धरना प्रदर्शन खत्म हो सका। 


बीती सत्रह नवंबर को अधिवक्ता संघ के महामंत्री शेष तिवारी तथा अधिवक्ता कुलदीप तिवारी के ऊपर लालगंज थाने के रायगढ़ गांव में हमला हुआ था। पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट का मुकदमा दर्ज किया। 


मुख्य आरोपी गांव के प्रधान को दूसरे ही दिन पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया। अधिवक्ता शेष तीन अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना में आरोपितो के खिलाफ गैगेस्टर लगाए जाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनो से आंदोलित चले आ रहे थे। 


सोमवार को तीन फरार आरोपियो की गिरफ्तारी न होने को लेकर वकीलों का आक्रोश फिर बढ़ गया। कोतवाली परिसर मे धरना प्रदर्शन के दौरान वकीलो ने प्रशासन के खिलाफ जमकर भडास निकाली। 


यहां हुई सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। 


सभा को संबोधित करते हुए दिनेश मिश्र, संतोष पाण्डेय, राजेश सरोज, पंकज मिश्र, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र मिश्र, राजेश तिवारी, वीरेन्द्र गौतम, दीपेन्द्र तिवारी, विनोद मिश्र, अनूप पाण्डेय, राकेश सिंह, इरफान, सुशील शुक्ल, बाबा नरेन्द्र ओझा, सुरेश मिश्र मदन, शिव नारायण शुक्ल, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, संदीप सिंह, रामकुमार पाण्डेय, सूर्यकांत निराला, विनय शुक्ल ने कहा कि लालगंज पुलिस प्रशासन ने आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई नही की तो वकील धरना प्रदर्शन और तेज करेगे। 


अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल महेश ने कहा कि अधिवक्ताओ के ऊपर जिस तरह से प्राणघातक हमला हुआ है उससे समाज मे भय व्याप्त हो गया है। सभा का संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी व उपाध्यक्ष विजय कुमार तिवारी ने किया। 


धरना प्रदर्शन के दौरान ही जिले के एएसपी रोहित मिश्र वकीलो के बीच पहुंचे। एएसपी ने वकीलो से वार्ता कर शेष आरोपियो की गिरफ्तारी कराए जाने का भरोसा दिलाया। तब वकीलो ने डीएम व एसपी को संबोधित उन्हें ज्ञापन सौंपा। 


वकीलों के धरना प्रदर्शन को लेकर कोतवाली परिसर मे दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना दिखा। वही परिसर मे पुलिस फोर्स को भी विरोध प्रदर्शन के दौरान अलर्ट देखा गया। इस दौरान बडी संख्या मे कोतवाली आये फरियादी भी वकीलो के धरना प्रदर्शन पर टक टकी लगाए दिखे। 


धरना प्रदर्शन के दौरान विनोदचंद्र शुक्ल, निरंजन पाण्डेय, नामवर सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, केके शुक्ल, प्रमोद सिंह, संतोष तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने