Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज:गुरु नानक की जयंती पर निकली शोभायात्रा

  


पं श्याम त्रिपाठी/ बनारसी लाल मौर्या

नवाबगंज (गोंडा): सिक्ख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव जी के 553 वी जयंती प्रकाशोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा गुरुद्वारे से निकल कर नगर के विभिन्न स्थानों से होकर पुनः गुरुद्वारे पर समाप्त होगा, भव्य शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर बेहतरीन सजावट व जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।


गुरु नानक देव का संदेश "अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बन्दे,एक नूर ते सब जग उपज्या कौन भले कौ मंदे" को समर्पित पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की भव्य शोभा यात्रा गुरुद्वारे से निकाली गई।


शोभा यात्रा में अमृतसर पंजाब से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीर खालसा गतका पार्टी ने अपने हैरतअंगेज और खतरनाक कारनामों से श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया लोग इन कलाकारों के कारनामे देख दंग नजर आये। 


अमृतसर से ही सुप्रसिद्ध भांगड़ा जसबीर सिंह एंड पार्टी ने शानदार पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किया । वही गोला गोकर्णनाथ की भोला भजन पार्टी द्वारा गुरु नानक देव जी के भजनों तथा शब्द कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय कर सभी को गुरु भक्ति रस मे डुबोया। 


शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े,गुरुओं के चित्रों,स्लोगन,बैनर्स के साथ साथ निशान साहिब की सरपरस्ती में "बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे इन जयकारो से श्रद्धालुओं मे जोश खरोश बढ़ता जा रहा है।


 पंच प्यारों के साथ ही विशेष पोशाकों में सजे बच्चों का जत्था लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा ।इस मौके पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे स्त्री, पुरूष और बच्चे भक्तजन साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए पानी का छिड़काव तथा झाड़ू लगा फूलों की वर्षा पुरे रास्ते करते दिखे।


शोभा यात्रा में जत्थेदार बाबा प्रीतम सिंह प्रीति का निहंग जत्था भी आकर्षण का केंद्र बना रहा लोग सराहना करते नजर आये ।कार्यक्रम शुरू मे गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह हापुड़ वाले जत्थे द्वारा गुरुओं की बांणी का गायन से हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डा सत्येन्द्र सिंह ने किया मौके पर मनकापुर विधानसभा भाजपा विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे बाबूलाल शास्त्री नगर सेठ राजेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे समस्त कार्यक्रम का संचालन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह सचदेवा ने किया।


 इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुदीप भूषण सिंह कुलदीप सिंह होरा,राम बधावन सरदार अरविंद पाल ,गुरुबक्स सिंह, रावेंद्र सिंह छाबड़ा,सोनू होरा,मोनू होरा, राजेन्द्र सिंह छाबड़ा,गुरुदीप सिंह,जसप्रीत सिंह किंग छाबड़ा, सतपाल सिंह सचदेवा,गुरुजीत कौर रश्मी सचदेवा,धनविंदर सिंह सचदेवा,बलजीत कौर, महादेव सागर, फत्तेपुर प्रधान श्याम सागर, कार्यकर्ताओं ने मत्था टेका।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे