Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने लिया सामूहिक संकल्प

                                वीडियो


कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज तहसील परिसर में शनिवार को संविधान दिवस पर अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 


तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भारतीय संविधान की महत्ता पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। 


प्रारम्भ मे संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने विषय प्रवर्तन किया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया। 


इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी, राममोहन सिंह, विपिन शुक्ल, रामलगन यादव, दिनेश सिंह, प्रमोद तिवारी, मस्तराम पाल, विनय शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, रामलखन शर्मा, अबरार अहमद आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे