Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज:किशोरी के साथ दुष्कर्म कर विडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल



डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज(गोंडा)।नाबालिग से दिन दहाड़े जबरन दुष्कर्म करने व आरोपी के साथी द्वारा दुष्कर्म करने का वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को वजीरगंज पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।



पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।



उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0- 513/2022 धारा 376, 342, 506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त सद्दाम उर्फ गद्दाम पुत्र मोहर अली निवासी नगवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


उक्त अभियुक्त ने थाना क्षेत्र की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर वीडियों वायरल किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिंता के पिता द्वारा थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरंगज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी थी।


निरीक्षक अरविंद यादव थाना नवाबगंज,उप निरीक्षक गोपाल सिंह प्रभारी पुलिस चौकी डुमरियाडीह व आरक्षी अनिल कुमार की टीम ने शनिवार को  वांछित आरोपी सद्दाम निवासी नगवा को नगवा मोड़ से दोपहर में गिरफ्तार किया है।


थानाध्यक्ष चन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे