कुलदीप तिवारी लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के बरीबोझ गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालु कथा का महात्म्य सुन भावविभोर हो उठे। कथ...
कुलदीप तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के बरीबोझ गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालु कथा का महात्म्य सुन भावविभोर हो उठे। कथाव्यास व्याकरणाचार्य योगेश महराज ने कहा कि हर परिस्थिति में मनुष्य को भगवान के प्रति श्रद्धा और आस्था रखनी चाहिए।
भगवान की शरणागति मे ही जीवन का कल्याण निहित हुआ करता है। उन्होनें कहा कि भौतिकतावाद की चकाचौंध में सिर्फ दुख में भगवान का स्मरण नही करना चाहिए।
भगवान को प्रतिपल सहज रूप से सहज समय के साथ भजने वाला कभी भी विपत्ति की अनुभूति नही करता। आचार्य योगेश जी ने कहा कि कथा का उददेश्य समाज को सनातन संस्कार के पथ पर आगे बढ़ाते हुए मनुष्य के जीवन में सुचिता का बोध बनाये रखना है।
कथा में कुलगुरू आचार्य चक्रधर जी महराज ने प्रातःकालीन वेदीपूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान द्वारिकाधीश की आराधना किया। कथा के संयोजक पं. जगत पाल तिवारी व शिवकली तिवारी ने व्यासपीठ का पूजन किया।
सह संयोजक समाजसेवी धर्मेन्द्र तिवारी पप्पू ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। अधिवक्ता दीपेन्द्र तिवारी कथा के सुफल संयोजन में सराहनीय योगदान मे दिखे।
इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, पं. रोहित मिश्र, पिंटू मिश्र, श्रीकांत मिश्र, शैलेष मिश्र, हनुमत सिंह, रामचंद्र तिवारी, संतराम चौरसिया, आचार्य वीरेन्द्र तिवारी, शिवकरन चतुर्वेदी, आदि रहे।
COMMENTS