अयोध्या:भाजपा मेयर प्रत्याशी के रूप में लीला त्रिपाठी ने किया आवेदन | CRIME JUNCTION अयोध्या:भाजपा मेयर प्रत्याशी के रूप में लीला त्रिपाठी ने किया आवेदन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:भाजपा मेयर प्रत्याशी के रूप में लीला त्रिपाठी ने किया आवेदन



वासुदेव यादव 

 अयोध्या। भाजपा पार्टी से मेयर पद के लिए अयोध्यावासी लीला त्रिपाठी ने भी किया आवेदन है। 


बताते चलें कि राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत शिक्षाविद देवेंद्रपति त्रिपाठी की धर्मपत्नी है लीला त्रिपाठी। अभी गत वर्ष शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुई है लीला त्रिपाठी। इससे पूर्व अयोध्या के एक संस्कृत महाविद्यालय में प्रवक्ता थी। 


भाजपा से मेयर पद के प्रबल दावेदार लीला त्रिपाठी का आवेदन उनके पति देवेंद्र त्रिपाठी ने आज भाजपा कार्यालय पर कार्यालय प्रभारी को सौंपा है।                                

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी से 1 दर्जन से अधिक महिला प्रत्याशियों ने आवेदन किया है कि हमें भाजपा से मेयर का टिकट दिया जाए। इस वर्ष अयोध्या मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में सत्ता पक्ष भाजपा में एक दर्जन से भी अधिक महिला टिकट मांग रही है।


 ज्ञात हो कि जेडी अरविंद पांडे की पत्नी ममता पांडे अयोध्या मेयर की पत्नी, देवेंद्र पति त्रिपाठी की धर्मपत्नी लीला त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की पत्नी पुनीता मिश्रा, डिंपुल पांडे की पत्नी आशा पांडेय, शरद पाठक बाबा की पत्नी अनीता पाठक, महंत गिरीश त्रिपाठी की पत्नी राज्य लक्ष्मी त्रिपाठी सहित एक दर्जन से भी अधिक महिलाएं भाजपा से टिकट मांग रही है। 


इसके लिए चुनाव प्रभारी और पार्टी कार्यालय प्रभारी को आवेदन भी अधिकतर संभावित प्रत्याशियों ने किया है। टिकट किसको मिलेगा अभी यह कहना उचित नहीं है, लेकिन एक बात है सबसे ज्यादा टिकट महिलाएं भाजपा पार्टी से ही मांग रही हैं। 


वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो अन्य दलों में टिकट मांगने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम है। सपा से मनोज जायसवाल की पत्नी, पूर्व मंत्री पवन पांडे की धर्मपत्नी, सपा महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव सहित अन्य है। 


जबकि बसपा, आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस को अभी मेयर के प्रत्याशी खोजे नहीं मिल रहे हैं। बहरहाल आरक्षण की लिस्ट क्लियर होते ही संभावित प्रत्याशी बोर्डिंग बोर्डिंग लगाकर प्रचार शुरू कर दिए हैं तथा पार्टियों से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। 


लेकिन अभी तक कोई अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। माना जा रहा है जैसे स्थानीय निकाय चुनाव की तिथि घोषित होगी। उसके बाद पार्टी प्रमुखों द्वारा प्रत्याशियों के नाम का भी ऐलान किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे