Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इटियाथोक: दुकानों की ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार



बीपी त्रिपाठी 

 गोण्डा।31दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोण्डा द्वारा चलाये जा रहे अपराध तथा अपराधियों के विरूद्ध संज्ञेय अपराध में संलिप्त वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे  अभियान में  अपर पुलिस अधीक्षक व  क्षेत्राधिकारी सदर जनपद गोण्डा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक  इटियाथोक के नेतृत्व में इटियाथोक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 19दिसम्बर की रात्रि में ग्राम बकठोरवा में 5 दुकानों का शटर तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया था।


 जिसके सम्बन्ध में  मु0अ0सं0 511/22 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत हुआ था, का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. लल्लन सोनकर पुत्र स्व0 हरीराम नि0 टिकुइया मौजा पटना थाना विशेशरगंज जनपद बहराईच 2. केदार सोनकर पुत्र स्व0 चुनमुन नि0 टिकुइया मौजा पटना थाना विशेशर गंज जनपद बहराईच को चोरी की योजना बनाते समय नहर पुलिया ग्राम जगदीशपुर वृन्दावन में गिरफ्तार कर कर थाना स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर  न्यायालय रवाना किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे