Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षकों को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई, हुआ सम्मान



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को लेखपाल संघ द्वारा सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षको को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। तहसील मे तैनात रहे राजस्व निरीक्षक रूद्र कुमार तिवारी व कृष्ण मुरारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये।


 लेखपाल संघ द्वारा सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे एसडीएम तथा तहसीलदार ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षको को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम सौम्य मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक कर्मी के द्वारा अपने सेवाकाल मे शासन के निर्देशों तथा जनअपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सेवा पूर्ण करना प्रेरणास्पद उपलब्धि है। 


तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सेवानिवृत्त दोनांे राजस्व निरीक्षको के प्रशासनिक कार्यो मे प्रदर्शित की गयी दक्षता व कार्य संस्कृति की सराहना की गयी। 


कार्यक्रम का संयोजन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर केके सरोज, अकरम, विवेक तिवारी, सूर्यप्रकाश, आशीष तिवारी, आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे