Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटे की दस्तक



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटे की दस्तक है वहीं निजी व बिचौलिए व्यापारियों के यहां धान खरीद व बिक्री की होड़ लगी है। धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना तो दूर आधी खरीद भी अभी तक नहीं हो पाई है। 


धान क्रय केंद्र विकासखंड करनैलगंज नवीन गल्ला मंडी को देखा गया जहां धान की खरीद हो रही थी। इक्का-दुक्का किसान धान तौल करवा रहे थे और दो ट्राली धान ट्राली पर ही लगा खड़ा था। 


यहां के गोदाम प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि करनैलगंज ब्लाक में धान खरीद का लक्ष्य 5000 कुंतल का दिया गया था। जिसमें 70 किसानों से 33 सौ कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। 


हलधरमऊ ब्लॉक के धान क्रय केंद्र को देखा गया जहां धान खरीद बंद पड़ी थी और गोदाम में खरीदा गया धान ट्रक पर लोड कराया जा रहा था। यहां धान के किसान क्रय केंद्र प्रभारी को खोजे नहीं मिल रहे है। 


बताया गया कि धान के किसान को बुलाया गया मगर धान लेकर नहीं आए हैं। इसलिए खरीद नहीं हो रही है। यहां केंद्र प्रभारी राजेश कुमार चौधरी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने बताया कि उन्हें 5000 कुंतल खरीद का लक्ष्य दिया गया था। 


जिसके सापेक्ष मात्र 1900 कुंतल धान की खरीदारी अब तक की गई है और 42 किसानों से खरीदा गया है। जबकि किसानों में अवतार सिंह, माधव राज, उमादेवी, जगदीश प्रसाद ने बताया कि धान बिक्री के लिए लगातार क्रय केंद्र का चक्कर काट रहे हैं और ऑनलाइन कराने के बावजूद भी धान की खरीद नहीं की जा रही है। 


उधर उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी और सभी केंद्रों पर राजस्व विभाग की टीम को भी देखरेख के लिए लगाया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे