Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधि के क्षेत्र में ज्ञानार्जन बढ़ाएँ अधिवक्ता, जरूरतमंद को मिलना चाहिए पूर्ण न्याय : जिला जज



लालगंज सिविल न्यायालय में जिला जज ने वकीलों के साथ किया विधिक संवाद

डीजे ने निर्माणाधीन कोर्ट तथा आवासीय परिसर की प्रगति का लिया जायजा

कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़ । जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को वकीलों से विधिक संवाद करते हुए कहा कि अधिवक्ता जरूरतमंद पूर्ण न्याय दिलाये जाने के लिए ज्ञानार्जन में लगातार वृद्धि जारी रखे। 



उन्होंने कहा कि वादकारी को त्वरित एवं सुगम न्याय दिलाना बार एवं बेंच का पवित्र कर्तव्य है। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं से कहा कि न्याय जरूरतमंद को समय से मिल सके वही वास्तविक न्याय हुआ करता है। 


तहसील स्तरीय ई कोर्ट के एकदिवसीय परीक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज ने अधिवक्ताओं से कानून के क्षेत्र में नई - नई जानकारियों का भी अध्ययन कर वकालत के मिशन को मजबूती देने पर बल दिया। 


कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रथम गोबरी प्रसाद तथा सीजेएम मनोज कुमार सिंह ने भी विधिक क्षेत्र से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला। 


एसडीएम सौम्य मिश्र ने भी वादकारियों को त्वरित न्याय की आवश्यकता पर प्राथमिकता का आह्वान किया। सिविल जज लालगंज कुँवर दिव्यदर्शी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य व उपयोगिता पर प्रकाश डाला। 


वहीं कार्यक्रम के दौरान जिला जज ने वकीलों की समस्याओं पर भी चर्चा की। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी ने जिला जज को बार की तरफ से समस्याओं से अवगत कराते हुए माँग पत्र भी सौंपा। 


जिला जज ने समस्याओं के बाबत जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से शीघ्र निस्तारण कर वकीलों को भरोसा दिलाया। संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इसके बाद जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने दीवानी न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन सीनियर डिवीजन तथा एडीजे कोर्ट के निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली। 


उन्होंने कार्यदायी संस्था को न्यायिक भवनों के निर्माण में पारदर्शिता व गुणवत्ता के भी निर्देश दिए। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, पवन गौतम, करुणाशंकर मिश्र, सोमनाथ मिश्र, मस्तराम पाल, आशुतोष सिंह आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे