Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सृजन सम्मान से अलंकृत होंगी प्रख्यात् भजन गायिका कवियत्री डा. ऋचा, खुशी



कुलदीप तिवारी 

प्रतापगढ़। अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति के आगामी अटठाईस एवं उन्तीस तथा तीस दिसंबर को गुजरात की राजधानी गांधी नगर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की जानी मानी कवियत्री एवं शायरा एवं भजन गायिका डा. ऋचा सिन्हा सृजन सम्मान से नवाजी जाएगी। 


डा. ऋचा सिन्हा के सृजन सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा होने पर यहां साहित्यकारों तथा शायरों व प्रबुद्ध वर्ग में मंगलवार को खुशी का माहौल दिखा। 


मुम्बई की जानी मानी कवियत्री डा. ऋचा भजन गायन मे भी लोगों के बीच खास मुकाम रखती आ रही है। संस्कृत और देश की भाषाओं के उन्नयन को समर्पित देश की अग्रणी संस्था के द्वारा डा. ऋचा को साहित्य महोत्सव गुजरात मे यह सम्मान समर्पित किया जाएगा। 


कार्यक्रम में देश भर के साहित्यकार व संगीतकार व संस्कृतकर्मी प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश नीरव ने डा. ऋ.चा को सृजन सम्मान दिये जाने की घोषणा करते हुए बताया कि आजादी के अमृत वर्ष पर प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान पर भी अधिवेशन दिशा तय करेगा। 


ऋचा के सम्मान की घोषणा होने पर यहां साहित्यकार एवं जाने माने गजलकार डा. अनुज नागेन्द्र, भगवताचार्य पं. विनय शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, हाईकोर्ट के अधिवक्ता राहुल त्रिपाठी, संगीतकार डा. बच्चाबाबू वर्मा, आचार्य राजेश मिश्र, पूर्व प्राचार्या डा. श्यामदुलारी सिंह आदि ने ऋचा को मिलने वाले सम्मान को देश के सांस्कृतिक पटल की गौरवशाली उपलब्धि कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे