Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर किया न्यायिक कामकाज का बहिष्कार



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। चकबंदी कार्यालय मे अनियमितता तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री शेष तिवारी व अधिवक्ता कुलदीप तिवारी पर जानलेवा हमले के दो आरोपियो की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर गुरूवार को वकीलो ने विरोध प्रदर्शन किया। 


नाराज वकीलो ने न्यायिक कामकाज का बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर चकबंदी विभाग के खिलाफ साथियो के मुहिम का समर्थन भी जताया। 


संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ताओं के मामलो मे उपेक्षा बरत रहा है। जिसको लेकर अब वकील संघर्ष तेज करेंगे।


 बैठक का संचालन उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी, विनोद मिश्र, लाल विनोद प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरूण पिपरा, दीपेन्द्र तिवारी, विजय श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, मस्तराम पाल, मनोज शुक्ल, आशुतोष शुक्ल, घनश्याम मिश्र, केके शुक्ला, सुशील शुक्ला, सुरेन्द्र गौतम, संतोष तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे