Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में भाजपा नेता मोहित पाण्डेय ने रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर में जोर आजमाइश का सिलसिला तेज हो गया है। 


नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा से संभावित प्रत्याशी मोहित पाण्डेय ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नगर क्षेत्र में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। 


भाजपा नेता मोहित पाण्डेय ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान बाइक व चार पहिया वाहनों से विजय संकल्प रैली का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। 


उनका नगर में जगह-जगह व्यापारियों ने फूल मालाओं से स्वागत भी किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।


 वहीं रैली में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। मोहित पाण्डेय का कहना है कि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वे नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का तो समाधान करेंगे ही साथ ही नगर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे