Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:निकाय चुनाव को लेकर सम्भावित प्रत्याशियों के जोर आजमाइश का सिलसिला तेज



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। निकाय चुनाव को लेकर नगर में सम्भावित प्रत्याशियों की जोर आजमाइश का सिलसिला तेज हो गया है। सबकी निगाहें भाजपा के टिकट पर टिकी हुई हैं। 


पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। मुख्य पार्टियों की तरफ से प्रत्याशियों की कोई घोषणा न होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 


पूरा नगर बैनर, पोस्टर, होर्डिंगों से पटा पड़ा है। निकाय चुनाव सिर पर हैं और संभावित प्रत्याशी जन समर्थन जुटाने में जोरशोर से लगे हुए हैं। प्रत्याशियों के हुजूम लगातार नगर की खाक छान रहा है। कोई जन समर्थन दिखाने के लिए रैली लेकर चलता है तो कोई बाइक रैली निकाल रहा है। 


अध्यक्ष पद के लिए केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का टिकट चाहने वालों की संख्या सबसे अधिक दिखाई पड़ रही है। अध्यक्ष पद के सभी संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी को मजबूत बताते हुए अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। 


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, अशोक सिंह, मोहित पाण्डेय तो अपनी दावेदारी बता ही रहे हैं, इस कड़ी में बड़े व्यापारी अमित सिंहानिया का भी नाम जुड़ रहा है। 


हालांकि अमित सिंहानिया ने अब तक कोई जन संपर्क भी नहीं शुरू किया है न उनकी कोई  होर्डिंग आदि ही दिखाई पड़ रही है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मौजूदा चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन की दावेदारी मजबूत बनी हुई है। 


वहीं दूसरे दावेदार पूर्व प्रधान मोहम्मद अहमद भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। दूसरी ओर अब तक चुनाव प्रचार में अपना काफी धन और समय व्यय कर चुके अन्य लोग क्या स्वयं को टिकट न मिलने पर टिकट पाने वाले दूसरे प्रत्याशी का समर्थन करेंगे अथवा निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से चुनावी समर में उतरेंगे, यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। 


जो भी हो लेकिन संभावित प्रत्याशियों और जनता के मध्य भाजपा के टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे