प्रतापगढ़:नगर निकाय चुनाव में सभी दलों में टिकट के लिए जोर आजमाइश | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:नगर निकाय चुनाव में सभी दलों में टिकट के लिए जोर आजमाइश
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:नगर निकाय चुनाव में सभी दलों में टिकट के लिए जोर आजमाइश



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां नगर निकाय चुनाव में टिकट के लिए मारामारी टाउन एरिया मे आरक्षण सूची जारी होने के बाद स्थानीय नेताओं की पत्नियां और भाभी  टिकेट की दावेदारी कर रही हैं। 


प्रतापगढ़ में भाजपा , सपा और बसपा दफ्तर से लेकर बड़े नेताओं की परिक्रमा दावेदार कर रहे हैं।वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश में हरि प्रताप सिंह, डॉ शिवानी मातनहेलिया , वरुण प्रताप सिंह, डॉ अतुल श्रीवास्तव, सुनील गोयल , राजेश सिंह सहित दर्जन भर दिग्गज नेता भाजपा में टिकट पाने के लिए जोर आजमाइश में लगे हुए हैं।


सपा से आशुतोष त्रिपाठी , अश्वनी सोनी, विनय प्रताप सिंह सहित कई दिग्गज टिकेट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।


बसपा से सादिक अली सहित कई ब्राह्मण नेता भी टिकट के लिए कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष और बड़े नेताओं की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं।नवसृजित टाउन एरिया में भी टिकेट के लिए दलों में मारामारी मची हुई है। 


कोहड़ौर टाउन मे भाजपा से पवन मोदनवाल की भाभी निवर्तमान प्रधान प्रेम लता और किशन सोनी की पत्नी रीता देवी के नाम पर चर्चा जोरों पर चल रही है।


तकरीबन पंद्रह साल से भाजपा नेता पूर्व प्रधान पवन मोदनवाल और उनके परिवार का कोहड़ौर ग्राम पंचायत पर कब्जा रहा है।  


सपा से रमाशंकर यादव की पत्नी इतवारी देवी, मो सईद की पत्नी रुखसाना बेगम और रमेश यादव की पत्नी शकुंतला देवी के नाम पर पार्टी में चर्चा है।


धरौली में सपा नेता पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव और उनकी पत्नी पूर्व प्रधान इतवारी देवी का कई साल से वर्चस्व रहा है। बसपा से फिरोज अहमद के नाम की चर्चा है।


आचार संहिता लागू होने के बाद ही सभी राजनीतिक दल प्रत्याशी घोषित करेंगे।क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे