Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:भाजपा नेता रवि गुप्ता ने किया कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के युवा वरिष्ठ नेता एवं भाजपा से नगर पालिका परिषद पलिया से चेयरमैन पद के लिए प्रबल दावेदार प्रत्याशी रानी रवि गुप्ता ने शहर के माहौर वैश्य धर्माशाला में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में नगर भाजपा की पूरी टीम को रवि गुप्ता ने अंगवस्त्र ओढ़ाते हुए मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। 


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदकिशोर तिवारी, विजय गुप्ता व वरुण मिश्रा रहे। समारोह में महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा के अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारी  कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता सम्मानित किए गए कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे