रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। रविवार को मकर संक्रांति के मौके पर करनैलगंज के सरयू घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पूजा पाठ कर अन्न, खिचड़ी दान किया।
रविवार की सुबह कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा के झोंके के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। भीषण ठंड एवं तेज हवा के चलते मेले का आयोजन तो नहीं हुआ।
मगर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिन में करीब 10 बजे तक लगातार बनी रही। दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और मंदिर में पूजन करने के पश्चात अनाज व फल आदि का दान कर पुण्य अर्जित किया।
इस स्नान पर्व को लेकर सरयू घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उप जिलाधिकारी हीरालाल स्वयं मौके पर डटे रहे और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात की गई थी। हालांकि प्रतिवर्ष लगने वाला मेला इस वर्ष ठंड होने के कारण आयोजित नहीं हुआ। मगर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ