Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सूबे के मुखिया से मिले राजा अनिल, की जिले के विकास कार्यों पर चर्चा



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सिटी किले के राजा अनिल प्रताप सिंह ने शुभेक्षा मुलाकात की।


 सूबे के मुखिया ने राजा अनिल से जिले की राजनीति के साथ विकास कार्यों पर भी चर्चा की।बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने में अपना योगदान दे रहे हैं। 


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा के साथ अनुषांगिक संगठनों के कार्यक्रम में उनका सदैव योगदान रहता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात हुई।


 मुख्यमंत्री ने राजा साहब से हालचाल जाना। राजा अनिल प्रताप सिंह के अनुसार प्रदेश में योगी के नेतृत्व में लोग निर्भीकता से अपना कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में अमन चैन है। सरकार द्वारा चलाई गई संपूर्ण योजनाएं जरूरतमंद तक पहुंच रही हैं।


 यह सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। राजा अनिल ने कहा कि पूरी दुनिया के उद्योगपति अब देश की  मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार में देश के साथ हमारे उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाकर देश के विकास में सहयोग करने को इच्छुक हो रहे हैं। 


सही मायने में इस समय देश एवं हमारे उत्तर प्रदेश में भय मुक्त वातावरण है। यही भाजपा सरकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे