वेदव्यास त्रिपाठी प्रतापगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 26 जनवरी से देश भर में "भारत जोड़ो पद यात्रा" के विस्तार के रूप में &quo...
वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 26 जनवरी से देश भर में "भारत जोड़ो पद यात्रा" के विस्तार के रूप में "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज 29 जनवरी 2023 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय "इंदिरा भवन" पर जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रदेश सचिव व प्रतापगढ़ प्रभारी रंजीत सिंह सलूजा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक में गत विधान सभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों व सभी पीसीसी सदस्यों को भी बुलाया गया था। बैठक में अध्यक्ष डॉ0लालजी त्रिपाठी ने कहा कि 2 महीने तक चलने वाले कार्यक्रम में सभी साथी पूरे मनोयोग से लग जाएं, कार्यक्रम को संपादित करने में जहां कहीं कठिनाई आये, जिला कांग्रेस कमेटी से सहयोग लिया जाए और कार्यक्रम को हर हाल में पार्टी की अपेक्षा के मुताबिक चलाया जाए।
उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह ने "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नगर अध्यक्ष इरफान अली ने नगर में कार्यक्रम चलाने के विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम को अच्छे ढंग से किया जाएगा, कांग्रेस कार्यकर्ता घर- घर जाकर पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे।
पूर्व प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस का संदेश घर - घर पहुंचाने का वक्त आ गया है, उन्होंने कांग्रेस जनों का आह्वान करते हुए कहा कि आईये हम सब मिलकर राहुल गांधी का संदेश घर - घर पहुंचाएं और जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करें।
पीसीसी सदस्य डॉ0प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में पदयात्रा के दौरान जिन जन समस्याओं को महसूस किया है, उसको अपनी भावना के रूप में व्यक्त किया है, हम सब की जिम्मेवारी बनती है कि उसे हर घर में पहुंचाएं, इस कार्यक्रम को चलाने में शिथिलता कतई नहीं होनी चाहिए।
बैठक में कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज धुरिया, पूर्व प्रत्याशी पट्टी सुनीता सिंह पटेल, अभय प्रताप सिंह,राम शिरोमणि वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सिंह, महेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, एडवोकेट अशोक सिंह,राम रतन तिवारी, अजीत सिंह, रहमान नेता, इश्तियाक अहमद, बेलाल अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे l
COMMENTS