Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समरसता से ही भारतीय संस्कृत का हो सकता है संरक्षण- सांसद संगम लाल गुप्ता

 



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां लालगंज में मकर संक्रांति के पर्व पर नगर में भाजपाइयों ने सम्मान समारोह एवं समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि सांसद संगम लाल गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।समारोह में साहित्य साहित्य तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए दर्जनभर प्रबुद्ध वर्ग से जुड़े लोगों का सम्मान भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृत के संरक्षण में समरसता और सद्भाव ही मूल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाने के लिए भारतीय पर्वों को भी ऊंचाइयां प्रदान की है। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्रीय तथा राज्य से जुड़े भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने भी समरसता को ही विकास का मूल ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के बनने से भारतीय संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। 



कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत के नामित सभासद ज्ञानचंद्र मोदनवाल ने स्वागत भाषण में समरसता कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार संतोष सिंह ने किया। वही कार्यक्रम को मंडल प्रभारी बृजेश चंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष राज कुमार वर्णवाल, अधिवक्ता राजेश तिवारी, नामित सभासद बृजेंद्र पांडे मंटू, मंडल महामंत्री राजेश मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विनोद मिश्रा बबलू ने भी संबोधित किया। 



कार्यक्रम के संयोजन में शशि प्रकाश यादव, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नितेश द्विवेदी, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी रजत मोदनवाल का सराहनीय योगदान दिखा। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक डॉ रामसमुझ मिश्र अकेला ने किया।



वही कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकार डॉ दुर्गा प्रसाद ओझा, शेख मुंशीरजा अनीश, सत्येंद्र सिंह सौम्य,फैय्याजअहमद परवाना, डॉ संतोष मिश्र ने भी समरसता तथा राष्ट्रीय सद्भावना पर आधारित काव्य पाठ से कार्यक्रम की शमा बांधी।इस मौके पर फैसल खान, पवन वर्मा, दीपक सिंह, ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, मिथिलेश जायसवाल पप्पू, पवन वर्मा, दीपक सिंह, सभासद दिवाकर द्विवेदी, सीमा सरोज, अरुण गुप्ता, अधिवक्ता हेमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे