Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। दुष्कर्म करने के बाद जान से मार देने के मामले में वांछित को अभियुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हुए उपनिरीक्षक शादाब आलम, अजय सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार, विकास प्रजापति, गोल्डी मिश्रा, श्वेता सिंह के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। 


तभी सूचना मिली की दुष्कर्म व हत्या का अभियुक्त संजय गौतम निवासी बैसन पुरवा हाता गुरसड़ा इस समय चौरी चौराहे के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर उसे चौरी चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। 


कोतवाल ने बताया कि एक वृद्ध व्यक्ति के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या करने के मामले में संजय गौतम वांछित चल रहा था। जिसकी तलाश की जा रही थी उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे