करनैलगंज:तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल, रिफर | CRIME JUNCTION करनैलगंज:तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल, रिफर
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल, रिफर



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। एक तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 


घटना बुधवार को दोपहर बाद छतईपुरवा के निकट हुजूरपुर रोड पर भारत पेट्रोल पम्प के सामने की है। ग्राम सोनवार निवासी रामजी पाण्डेय के बेटे व बहु करनैलगंज बाजार की तरफ बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे एक तेज रफ्तार ट्रक भी आ गया। 


जिसकी चपेट में आकर नंदन पुत्र रामजी(25) व पिंकी पत्नी नंदन(24) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


 जहां चिकित्सक डॉ. अश्वनी गुप्ता ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे