Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम नाम से ही जग का कल्याण होगा:करपात्री महराज



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। राम नाम से ही जग का कल्याण होगा। राम के बताये आदर्शों पर ही चलकर मानव जीवन सफल होगा। उक्त बातें अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक संत स्वामी करपात्री जी महराज ने कही। 


श्री स्वामी चौरासी कोसी परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव स्थाल हनुमान बाग चको. ही में चल रहे श्री राम कथा के तीसरे दिन श्रोताओं को कथा का रसापान करा रहे थे। उन्होने कहा कि रामचरितमानस को आत्मसात करने से मानव जीवन का कल्याण होगा। रामचरितमानस त्रेता युग का इतिहास है जो वर्तमान समय के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। 


कथा व्यास ने कहा कि राम नाम के प्रभाव से समुद्र मंथन से निकले विष को जिस तरह से भगवान शिव ने पीकर देवताओं का कल्याण किया था। ठीक उसी तरह आज समाज में व्याप्त बुराइयों के विष पान की जरूरत है। इससे सबका कल्याण होगा। 


उन्होने कहा कि केवल राम नाम के स्मरण से ही मनुश्य के सभी पापों का नाश हो जाता है। रामचरितमानस के बाल कांड का प्रवचन सुनकर भक्तगण भाव विभा. `र हो गए। 


इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, अजय पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, विभोर सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, श्री राम सिंह, राजेश तिवारी, दिनेश धर द्विवेदी, सतीश कुमार पाण्डेय, विजय शंकर शुक्ला, अम्बुज सिंह सहित तमाम श्रोता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे