Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती: स्नातक चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत


                            संबंधित खबर


सुनील उपाध्याय 

बस्ती। बस्ती जिले के दुबौलिया विकासखंड के विशुनदासपुर गांव में स्नातक मतदाता सम्मेलन संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विनय सिंह सोनू प्रभारी एमएलसी चुनाव दुबौलिया ब्लॉक के आवास पर सम्पन्न हुआ।



स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हम सभी मैदान में है।पार्टी की तय योजनानुसार हम सभी काम कर रहे है इसलिये हमे ऐतिहासिक विजय मिलने जा रही है।


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के किये कार्य की देश और प्रदेश के लोग सराहना कर रहे है।समाज के प्रत्येक वर्ग और तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुच रहा है।



उक्त बातें भाजपा के  स्नातक एमएलसी चुनाव प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने स्नातक मतदाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं में भी भाजपा के प्रति विश्वास है।


ऐसे में हम सभी लोग मिलकर एक-एक मतदाता से सम्पर्क करें और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करे।इस चुनाव में भाजपा के सामने कोई चुनौती नही है,विपक्ष पूरी तरह धराशायी हो चुका है।



अपने संबोधन में देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का विजय अभियान जो 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ वो आज भी जारी है।


भाजपा सदैव राष्ट्रवाद के साथ और देश के विकास के लिये प्रतिबद्ध रही है।देश के युवाओं को साथ लेकर नये भारत के निर्माण में योगदान दे रही है।



विनय सिंह सोनू ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। इस सीट को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाना है। 


भाजपा ने हमें ऐसा प्रत्याशी दिया है,जो संघर्ष के प्रतीक के रूप में जाने जाते है।स्नातक चुनाव में भाजपा को जिताने का मन मतदाताओं ने बना लिया है।इस बार का विजय रिकार्ड मतों का होगा।



भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा समाजवादी सरकार के अपराध भर्ती भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ़ जब मैं लड रहा था तब भारतीय जनता पार्टी मेरे साथ थी। 


हर कदम पर योगी जी ने मेरे हौसले को बढ़ाया, भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर मेरे संघर्ष को व्यापक सम्मान दिया हू अतः सभी स्नातक मतदाताओ से अपील करता हूं कि आगामी 30जून की मेरे नाम के आगे 1 लिख कर मेरी जीत को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाएं । 


इस मौके पर भाजपा नेता स्वेतांक शेखर सिंह,आदित्य प्रताप सिंह, राजन,हरीश सिंह, भाजपा नेता चतुरगुन राजभर, ओमप्रकाश सिंह,पूर्व प्रमुख, शुभम सिंह, दिलीप यादव प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह उर्फ लल्लू ,नीरज सिंह, अंबुज सिंह, विभोर सिंह, सुधीर सिंह बालाजी, अम्रिश त्रिपाठी, विनोद सिंह,पंकज सिंह, विनोद पाठक,अमन पाण्डेय, अमरनाथ चौधरी,गिरिश सिंह,गणेश पाठक,मोनू सिंह, हरीनाथ सिंह, परवीन सिंह, मल्लू सिंह, परवीन कुमार,अनिल सिंह, आदि लोग मैजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे