Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार राय को फूल-माला पहनाकर दी गई विदाई



पं श्याम त्रिपाठी 

 गोण्डा। मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार रॉय का तबादला  कटरा बाजार  थाना के  प्रभारी निरीक्षक पद पर कर दिया गया है।


वृहस्पतिवार को उन्हें विदाई देने के लिए थाना परिसर में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें थाना स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। लोगों ने फूल-माला पहनाकर उन्हें विदाई दी।



इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं। आए हुए लोगों ने कहा कि कोतवाल मनोज कुमार राय के करीब 8 महीने के कार्यकाल से लोगों को सीख लेनी चाहिए।


थाना प्रभारी निरीक्षक रहते हुए इन्होंने हमेशा आए हुए लोगों की शिकायत का निस्तारण किया। आठ महीने के समय में क्षेत्र में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। हिंदू मुस्लिम का कोई भी त्यौहार रहा हो, सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।



आज विदाई समारोह में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक  को विदाई दी और उनके कार्य व्यवहार की सराहना की। क्षेत्र की जनता का प्यार देखकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने कहा कि जो प्यार उन्हें मनकापुर  के लोगों से मिला है, उसे संजोये रखेंगे।


उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिससे सभी पुलिसकर्मियों को गुजरना पड़ता है। उन्होंने समारोह में आए सभी लोगों को गले लगाकर आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मनकापुर  के समस्त पत्रकार, व पुलिस सहित महिला स्टाफ व क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे