Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:पावन प्रकाशोत्सव पर निकाली गई गुरुग्रन्थ साहिब की एक विशाल शोभायात्रा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर गुरुद्वारे से श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर गुरुग्रन्थ साहिब की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। 



इस मौके पर गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर पूरा नगर गुरुवाणी के गुरुशब्दों से गुन्जायमान हो गया। मंगलवार को पूरे नगर में गुरु ग्रन्थ साहिब की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। 



शोभायात्रा दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से निकली। उससे पूर्व गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन अटूट लंगर चलता रहा जो देर रात तक चला। 



उसके बाद निकली शोभायात्रा में सभी धर्मों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा नगर परिषद होते हुए गाडीबाजार, नई बाजार, बस स्टैण्ड, मौर्य नगर चौराहा, कसगरान, बालूगंज, चौक घंटाघर होते हुए देर शाम को पुनः गुरुद्वारा पहुंची। 



शोभायात्रा के साथ विधायक अजय सिंह भी शामिल हुए। देर शाम आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा की समाप्ति की गई। शोभायात्रा में पंजाबी बाजा, गतका पार्टी, ब्रास बैण्ड पार्टी, पाइप बैण्ड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। साथ ही महिलाओं द्वारा गुरुवाणी कर गान एंव बच्चों द्वारा गुरु के आदर्शों का बखान किया जा रहा था।


 शोभायात्रा में सैनिक की भूमिका में एक बच्चे को तैनात किया गया था जो मनमोहक रहा। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ तथा नगर की धार्मिक समितियों द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी रखा गया। शोभायात्रा में गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, लखनऊ, फैजाबाद के तमाम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


 शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, मोहित पांडेय, अशोक सिंह, सरदार पृथीपाल सिंह, प्रधान गोंडा हरजीत सिंह छाबडा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार राजेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह जानी, गुरुद्वारा प्रधान हरजीत सिंह, डा.पुनीत सिंह, मनोहर छाबडा, सोनू छाबडा, अशोक सिघांनियां, चंद्रशेखर गोस्वामी, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमन दीप सिंह, ओंकार सिंह, अमन सिंह, सोनू सिंह, अनमोल सिंह, अमर दीप सिंह, सहित तमाम लोग चल रहे थे। 


शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। सीओ विनय सिंह, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी आशीष वर्मा, एसआई अजय सिंह सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगे थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे