Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:भाजपाईयों ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला, की नारेबाजी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित मानस पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मंगलवार को यहां तहसील मे लोगों का आक्रोश भडक उठा। 


भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी तहसील गेट पर इकटठा हुए। 


यहां से स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला लेकर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते लोग लालगंज इंदिरा चौक पर पहुंचे और स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन कर विरोध जताया। लोगों ने कहा कि रामचरित मानस हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा है। 


इसके खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दास्त नही की जाएगी। इस मौके पर बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, हेमन्त पाण्डेय, ओमप्रकाश तिवारी झुन्ना, राजेश तिवारी, दिवाकर द्विवेदी, अनिल शुक्ल, मिथलेश जायसवाल, ज्ञानचंद्र मोदनवाल, लवकुश पाण्डेय, कामता प्रसाद पटेल, उमेश मिश्र, पंकज मिश्र, हरेकृष्ण तिवारी, दयाराम वर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे