Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली तथा चित्रकला में मेधावियों ने दिखाया हुनर



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय ब्लाक के पूरे तिलकराम स्थित प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने किया।



 लालगंज प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने अपने संबोधन मे बालिकाओं को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता दी। वहीं बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका पूर्णिमा मिश्रा व इन्द्रकली सरोज ने नारी सशक्तीकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे सशक्तीकरण कार्यक्रमों की बालिकाओं को जानकारियां प्रदान की।


 एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी ने अपने संबोधन मे बालिका सुरक्षा को विकास के वातावरण के लिए सबसे जरूरी ठहराया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरिजानंद कनौजिया ने बालिका दिवस के उददेश्य पर प्रकाश डाला। 


आर्थिक अनुसंधान कमेटी की कामना तिवारी ने बालिकाओं से जुडे कल्याणकारी मिशन की बिंदुवार जानकारियां दी। बालिका दिवस पर विद्यालय में बालिकाओं द्वारा रंगोली तथा मेंहदी व नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहजनक भागीदारी के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद सरोज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व विष्णु कुमार सिंह ने संचालन किया। इस मौके पर माधुरी सिंह, शिवशक्ति मिश्रा, सुनील कुमार सरोज, राकेश त्रिपाठी, अंकिता, दिनेश शर्मा, विवेक, सुदामा वर्मा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे