Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Lalganj News:राम-नाम जप से होता है मनुष्य का उद्धार:भार्गव मुनि महराज



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। लखनसेनपुर गांव में शनिवार को शतचंडी महायज्ञ व श्रीराम कथा को लेकर कलश रखकर भक्तिमय यात्रा निकाली। कलश यात्रा में अंचल के सकैडो श्रद्धालुओं का भक्तिमय उल्लास झलका। 



वहीं यहां वैदिक पूजन अर्चन के बीच नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व श्रीराम कथा शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा यज्ञशाला स्थल से पहले बुढ़िया माता के स्थान पर पहुंची। कलश यात्रा मे शामिल श्रद्धालु रानीगंज कैथौला बाजार स्थित राम-जानकी मंदिर में पहुंचकर भी मत्था टेका।


 कलश यात्रा यज्ञशाला स्थल पर पहुंचकर कथाश्रवण मे तब्दील हो गयी। यहां श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए अयोध्या से आए वेद व्यास श्री भार्गव मुनि महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम नाम जप से ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है।


 उन्होनें कहा कि जिस पर प्रभु की कृपा होती है, उस पर श्री हनुमान की असीम कृपा सदैव बनी रहती है।कथा में आए दूर-दराज के लोगो ने भक्तिमय होकर भगवान की महिमा का रसपान किया।


मुख्य जजमान धर्मेंद्र प्रताप सिंह व अरुण प्रताप सिंह ने श्रीराम जानकी व शतचंडी माता की आरती करने के बाद कथा वेद व्यास का भी श्री अभिषेक किया।


 इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, पूर्व प्रमुख ददन सिंह, आशुतोष सिंह, विजय पांडेय, प्रमोद सिंह, अमर बहादुर सिंह, कुंवर सिंह, दुर्गा सिंह, दिनेश सिंह, बबन सिंह, उमेश सिंह, सुजीत सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे