Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रमापति शास्त्री ने 71वां जन्मदिन सादगी से मनाया

 


पंश्याम त्रिपाठी/ बनारसी मौर्या 

नवाबगंज( गोंडा) ।सुबे के पूर्व समाज कल्याण मंत्री व वर्तमान मनकापुर भाजपा विधायक रमापति शास्त्री के जन्मदिन पर स्थानीय लोगों ने पैतृक आवास पर जाकर लोगों ने उन्हें बधाई दी , तत्पश्चात पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री लखनऊ चले गए।


मिली जानकारी अनुसार पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के 71वे जन्मदिन पर स्थानीय लोगों ने उनके पैतृक आवास विश्वनोहरपुर पहुंच कर उन्हें बधाई इस मौके पर नवाबगंज गिर्द प्रधान प्रतिनिधि डा संजय दुबे ने बताया कि लखनऊ आवास पर ही हर वर्ष की तरह इस बार भी सादगी साथ पूर्व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने अपने लोगों के बीच जन्मदिन मनाया।


 इस अवसर पर पास के मंदिर पर जाकर उन्होंने मत्था टेका वहीं जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए।इस मौके पर लखनऊ आवास पर भी लोगों ने बधाई दी तथा समरसता भोज का आयोजन किया गया । 


बधाई देने वालों में विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दुबे जनार्दन प्रसाद तिवारी सूर्यलाल दुबे अशोक सिंह उर्फ गिंडू अनुज शुक्ला आनंद शुक्ला रवि श्रीवास्तव विजय उपाध्याय राहुल तिवारी अभिषेक पाण्डेय शुभम पाठक सुमित पाठक विशाल सिंह सहित तमाम लोगों मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे