Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पट्टी तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सुनेगे फरियाद



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में दिनांक 07 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में किया जायेगा। 


इसके अलावा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन तहसील रानीगंज एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया जायेगा, अन्य तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता आयोजित होगा। 



इसके अलावा दिनांक 21 जनवरी 2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कुण्डा, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में किया जायेगा।


अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे