Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:जय सरयू मां के जयकारों के साथ सरयू घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। जय सरयू मां के जयकारों के साथ सरयू नदी व घाट पर सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें  दर्जनों की संख्या में युवक-युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से शुरू हुआ सफाई अभियान दोपहर बाद तक चलता रहा। 


नमो-नमो क्रांति मोर्चा के द्वारा करनैलगंज के सरयू घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सफाई का बीड़ा उठाने वाले मोर्चा के पदाधिकारी दीपक तिवारी ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। 


संतोष निषाद ने कहा कि नदियों को साफ स्वच्छ रखना चाहिए। जल ही जीवन है, जब नदिया स्वच्छ रहेंगी और लोग स्वस्थ रहेंगे। 


इस अभियान में उपस्थित दीपक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, संतोष निषाद प्रदेश सदस्यता प्रमुख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष संध्या गोस्वामी, अमरीश गुप्ता जिला महासचिव, महिला मोर्चा जिला मंत्री उषा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रिया सिंह, दुर्गेश तिवारी झंझरी, धर्मेंद्र कुमार कश्यप, कंचन कश्यप सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे