Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:डिवाईडर से टकरा कर स्कार्पियो दूसरी लेन में जाकर फंसी



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। रविवार की रात गोंडा-लखनऊ फोरलेन मार्ग पर नगर के सकरौरा चैराहे पर बलरामपुर से लखनऊ जा रही एक स्कार्पियो डिवाईडर से टकरा गयी। 



टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे से बने डिवाडर को तोड़ते हुए कार दूसरी लेन में जाकर फंस गयी। इतनी भीषण दुर्घटना के बाद भी सिर्फ चालक को ही मामूली चोटे आना बताया जा रहा है। 


बाकी सभी सुरक्षित बताये जा रहे है। पुलिस के मुताबिक कार में कुल 5 लोग सवार बताये जा रहे थे, सभी सुरक्षित हैं। रात का समय होने के कारण पुलिस गश्त पर थी। 


बैंक के आसपास पुलिस मौजूद थी। पुलिस कर्मियों ने कार में सवार सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। स्कार्पियो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे