Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Lalganj News :राम की कृपा में ही जीवन का कल्याण:आचार्य भार्गव मुनि



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के लखनसेनपुर गांव में हो रही श्रीराम कथा व शतचंडी महायज्ञ में सोमवार को श्रद्धालुओं की उत्साहजनक भीड दिखी। 


कथा सुनाते हुए वेद व्यास आचार्य भार्गव मुनि महाराज ने बताया कि मंदोदरी ने जब माता जानकी को प्रभु के पास भेजकर विभीषण की भांति उनकी शरण में जाने के लिए कहा तो रावण ने मंदोदरी से कहा की हमारी श्रीराम से बैर ईर्ष्या बस नही है बल्कि इसलिए ईर्ष्या प्रकट किया है ताकि  मैं भगवान को अपने सम्मुख देखता रहूं।


 कथाव्यास ने प्रसंग का उद्धरण रखते हुए बताया कि रावण ने यह भी कहा कि विभीषण तो अभागा है वह तो प्रभु के पीछे रहता है। उन्होनें रावण का प्रभु दर्शन चिंतन दर्शाते हुए कहा कि मैं तो प्रभु के सम्मुख रहकर उनके मुख ,नयन के साथ ही उनकी मुस्कान व क्रोध का रसपान करता हूं।धन्य है प्रभु की माया जो राम रस में मिला उसका जीवन तर जाता है।


जो दूर हुआ उसका जीवन नरक बन जाता है।इस दौरान मुख्य यजमान धर्मेन्द्र प्रताप सिंह व अरुण प्रताप सिंह ने कथा के श्रवण के बाद श्रीराम भगवान की आरती करने के बाद कथा व्यास का सम्मान किया। इस मौके पर राजू सिंह चौहान, गदा जायसवाल, नन्हू कोरी,लवलेश कोरी,लल्लू राम पाण्डेय,स्वामी जी,अरुणेश सिंह चौहान,पिंटू सिंह,रजवंत सिंह,सूर्य प्रताप सिंह,दुर्गा बक्श सिंह,मोनू सिंह,केशव दत्त पाण्डेय,श्रीराम पाण्डेय आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे