Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर भाजपा विधायक के नेतृत्व में शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो दो विधानसभाओं के प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर श्री रामलीला मैदान कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। 



शोभायात्रा में एक एक लग्जरी कार पर सवार करनैलगंज भाजपा विधायक अजय सिंह व कथा वाचक पंडित रमेश शुक्ल जी महाराज क्षेत्रवासियों से अभिवादन कर रहे थे। वहीं उनके पीछे सैकड़ों गाड़ियों का काफिला था। लोगों ने जगह जगह फूलों की वर्ष कर स्वागत अभिनंदन किया।


 शोभायात्रा में चल रहे डीजे की धुन पर जय श्रीराम के जयघोष हो रहे थे। इससे समूचे क्षेत्र का वातावरण राममय हो गया। शोभायात्रा छतौनी चौराहे से प्रारम्भ होकर पिपरी पेट्रोल पम्प से अस्पताल मोड़, सर्वामाई थान, श्री गुरूद्वारा साहिब, माता भवानी मन्दिर-घंटाघर, गुड़मण्डी, मौर्यनगर, बसस्टाप, मेहंदीहाता, बाबागंज, चकरौत सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्वागत-अभिनंदन के साथ आगे बढ़ती हुई परसपुर से बालपुर, कटरा विधानसभा के प्रमुख मार्गो से होती हुई, शाम को श्रीरामलीला मैदान करनैलगंज पहुंची। 


इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक आचार्य पंडित निर्मल शास्त्री ने बताया कि श्री रामलीला मैदान करनैलगंज में रविवार से 18 जनवरी तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक कथा व्यास पंडित रमेश शुक्ल जी महाराज श्रीराम कथा का रस पान संगत को करवाएंगे। 


शोभायात्रा में रामजीलाल मोदनवाल, अमित सिंघानियां, अशोक सिंह, मोहित पाण्डेय, आशीष सोनी, सरदार जोगिंदर सिंह जानी, सरदार भूपेंद्र सिंह, गणेश पाण्डेय, ज्वाला प्रसाद तिवारी, रामकुमार मौर्य, अनिल गुप्ता, संजीव मोदनवाल, नीरज वैश्य, श्यामजी गुप्ता, कौतुक गुप्ता, रामजी गुप्ता, चंद्रशेखर गोस्वामी, ओपी तिवारी आदि शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे