Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवा शक्ति ही राष्ट्रशक्ति: कृष्ण अवतार भाटी

 


जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 161 वी जयंती 

आनंद गुप्ता

पलियाकलां-खीरी।जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रनायक स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के यथार्थ आईकॉन है। युवा शक्ति ही राष्ट्रशक्ति है। विवेकानंद युवा पीढी के प्रेरणास्रोत हैं। 


उन्होंने भारतीय आध्यत्म को विश्व पटल पर स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य किया। जब पूरा यूरोप सोया हुआ था, तब हम सर्वांगीण उन्नति के शिखर पर थे। उस शाश्वत सत्य को सम्पूर्ण मानव जाति को बताने का अद्वितीय कार्य विवेकानंद ने किया था। 


शिकागो विश्वधर्म सम्मेलन में विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म को विश्व समुदाय के सम्मुख सार्थक व तार्किक ढंग से प्रस्तुत कर वैश्विक मानस पटल पर अद्भुत छाप छोड़ी थी। आज भी उनका ऐतिहासिक उद्बोधन विश्व आध्यत्म की अनुपम धरोहर है। 


उन्होंने अपने अल्प जीवन में भारत में विलुप्त हो रहे चारित्रिक, आधात्मिक, सामाजिक व धार्मिक मूल्यों को पुनर्जीवित कर आम जनमानस को वैचारिक क्रांति के लिये तैयार किया।


स्वामी विवेकानन्द का सम्पूर्ण जीवन अभिनन्दनीय व अनुकरणीय है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन व अर्चन से हुआ। इस अवसर पर अतुल सिंह, कलाकांत, बहादुर सिंह व छात्राएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे