Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:ठंड से ठिठुर रहे लोगो को थानाध्यक्ष वा प्रधान ने जरूरमंदो को बांटे कंबल



कंबल मिलने के बाद खिले गरीबों के चेहरे

  सुनील उपाध्याय                        बस्ती।जिले के ग्राम पंचायत नरहरपुर में कड़ाके की ठंड में असहायों और गरीबों को कंबल वितरण आयोजन हुआ मुख्य अतिथि दुबौलिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कंबल वितरण का उद्घाटन किया ।


रविवार को कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत नरहरपुर  में एंटी करप्शन चेयरमैन राजेश कुमार चौधरी के आयोजन में सहयोगी प्रधान ने गरीबों को कंबल वितरित किये।


ग्राम प्रधान ने एक-एक करके सभी गरीबों को कंबल दिये।गांव के जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गये और उसके बाद अन्य जरूरतमंदों को भी दिया गये। प्रधान उदय भान चौधरी ने बताया कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबो को कंबल वितरण करने से अच्छा कोई काम नही है।गांव के गरीबों व असहायों का चयन कर सूची बनाई गई थी।उन लोगों को पंचायत भवन पर बुलाकर कंबल वितरित किये।


उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान हैं।उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है।उधर कंबल मिलने से कई ग्रामीण काफी खुश नजर आये।इस दौरान प्रधान लोगो को कंबल बांटे।कंबल मिलते ही जरूरमंदों के चेहरे पर खुशी झलक आयी।


आपतो बता दे प्रधान उदयभान चौधरी लगातार जरूरतमंदो की सेवा मे जुटे हुए है।कोरोना महामारी ने उन्होने गरीब जरूरतमंदो की खूब मदद की थी।प्रधान उदय भान चौधरी के इस प्रयास की क्षेत्र मे काफी सराहना हो रही है। प्रधान उदय भान चौधरी बताया  जरूरतमंदो को कंबल वितरित किए गए है।


पंचायत भवन में सभी को कंबल बांटे गए है।कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा।किसी भी गरीब बेसहारा को परेशान नही होने दिया जायेगा।"इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रणविजय चौधरी वीरेंद्र पटेल महेंद्र प्रताप अजय कुमार सुरेंद्र कुमार रामसूरत चौधरी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे