Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतीगंज:ठगी की शिकार हुई क्षेत्र के दर्जनों भोली भाली महिलाएं, कुछ महिलाओं ने ठगी का अपनाया नया तरीका



मोहम्मद सुलेमान

गोण्डा: इस समय मोतीगंज क्षेत्र में कुछ महिलाएं ठगी का नया तरीका अपनाकर देहाती महिलाओं को गुमराह करके उन्हें उन्हें ठग कर चली जाती हैं।


मोतीगंज बाजार विद्यानगर  गढी सहित कई स्थानों पर यह महिलाएं पहुंचती हैं इनकी संख्या 10 से 15 होती है और एक एक गांव में एक एक महिला पहुंचकर भोली भाली महिलाओं से कहती हैं कि तुम अपना बर्तन हमें दे दो मैं तुम्हें  नया करके दे दूंगी , कुछ महिलाओं ने बर्तन दिया तो उसे महिलाओं ने नया बर्तन लाकर दे दिया। 


इसी लालच में महिलाएं पड़ती गई और विद्यानगर गांव की दर्जनों महिलाओं ने अपने कान का सोने का बाला गले का हार यदि भी महिलाओं के मांगने पर दे दिया कि तुम्हें नया करके दे देंगे और महिलाएं रविवार को वापस देने की बात कह कर गई थी लेकिन आज रविवार को जब महिलाएं सामान वापस करने नहीं आई तो महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ।



 महिलाओं ने बताया कि यह महिलाएं 10- और 15 की संख्या में है एक गांव में एक या दो महिलाएं जाती हैं और महिलाओं को अपनी जाल में फंसा कर ठगी करती हैं।


 मोतीगंज बाजार में भी कुछ महिलाएं ठगी का शिकार हुई वही विद्यानगर में सबसे अधिक महिलाएं ठगी का शिकार हुए इन से रहे सावधान यह महिलाएं ठगी करने का नया तरीका अपनाएं हुए हैं! जब रविवार को उक्त महिलाएं सामान वापस करने नहीं आई तब इन महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ।



इस बारे में थानाध्यक्ष मोतीगंज थे जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं है अगर ऐसी महिलाएं कहीं दिखाई देती हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे