Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सेवानिवृत्त कर्मचारी को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां नगर स्थित भगवा चुंगी के पास दिव्यांगजन सशक्तिकरण विद्यालय में सेवानिवृत्त  कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गयी। 


कार्यक्रम में सेवानिवृत्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में कार्यरत पुजारी को  विभागीय अधिकारी एवं सहयोगियो ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।


 दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी तथा प्यारेलाल मिश्रा, मोहम्मद अब्बास, ओपी सिंह, पी के गुप्ता, सुरेश मिश्रा,  नारायन यादव, अनिरुद्ध तिवारी, हर्ष सिंह, अमित कुशवाहा, राकेश सरोज ने सेवानिवृत्त सहयोगी की कार्यशैली की सराहना भी की।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी  तथा संचालन प्यारेलाल मिश्र ने किया। इस मौके पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्रआदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे