Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विकसित युवा विकसित भारत थीम पर स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। गुरुवार को सरयू डिग्री कॉलेज में एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। 


इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह व संचालन प्राध्यापक मार्शल स्टालिन ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गणेश तिवारी एंव अशोक सिंह रहे। मुख्य अतिथियों ने माँ सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 



इसके उपरांत एनएसएस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गोष्ठी के दौरान प्रबुद्धजनों ने स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।



 कार्यक्रमाधिकारी डॉ.विजय यादव, ममता मिश्रा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक त्रिपुरारी दूबे, जगन्नाथ तिवारी, ओपी सिंह, संजय सिंह, दीपक श्रीवास्तव, स्वामीनाथ चौधरी, पवन मिश्रा, जावेद अहमद, अमित सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे