Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Lalganj News:प्रशासन ने फसल जुतवाकर हटवाया अवैध अतिक्रमण



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। प्रशासन ने तालाबी अराजी की जमीन पर फसल के जरिए अवैध कब्जे को खाली करा दिया। 


तहसील के सांगीपुर क्षेत्र के उमरार गांव में तालाब की भूमि पर अतिक्रमणीयों द्वारा फसल के जरिए अवैध अतिक्रमण किया गया था। इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की गयी थी। जांच के बाद तालाब की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत सही मिली थी।


 एसडीएम सौम्य मिश्र के निर्देश पर गुरूवार को नायब तहसीलदार नवल किशोर शुक्ल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी मे टैªक्टर से तालाबी अराजी की जमीन पर फसल को जुतवाकर अवैध कब्जा हटवा दिया।


 प्रशासनिक कार्यवाही से अतिक्रमणीयों मे हडकंप का माहौल देखा गया। अतिक्रमण हटवाये जाने के अभियान मे राजस्व निरीक्षक श्रीप्रकाश व लेखपाल रामअनुराग भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे