Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों एवं इच्छा के अनुरूप कार्य कर रही भाजपा सरकार: हरीश द्विवेदी



समर्पण दिवस पर बजट संगोष्ठी व सहभोज का हुआ आयोजन

सांसद खेल महाकुंभ से देश भर में बस्ती का मान बढ़ा : हरीश द्विवेदी

 सुनील उपाध्याय

बस्ती। पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर बजट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही सांसद खेल महाकुंभ से जुड़े कार्यकर्ताओं के सांसद हरीश द्विवेदी ने सहभोज कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल तथा संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया।

अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने सांसद खेल महाकुंभ से जुड़े कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के अथक परिश्रम की बदौलत सांसद खेल महाकुंभ के जरिए पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे बस्ती का नाम रोशन हुआ। कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ता समर्पण करें और सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाए। कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों एवं इच्छा के अनुरूप कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसे लेकर पार्टी प्रतिबद्ध है। केंद्रीय बजट को सशक्त व समृद्ध भारत की तस्वीर बताते हुए कहा कि इसमें 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और हितों को ध्यान में रखा गया है। कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया बजट 2023 आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने किया। अपने संबोधन में उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखकर लगातार लोककल्याण के लिए कार्य कर रही है। कहा कि मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ गरीबों के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करते हुए नए भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए भाजपा अपनी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्र, प्रेमसागर तिवारी, यशकांत सिंह, ई. केडी चौधरी, नितेश शर्मा तथा भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे