Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda colonelganj:नवागत मुख्य विकास अधिकारी के कड़े तेवर, मुख्यालयों के औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नवागत मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मौली ने पद संभालते ही अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने करनैलगंज के खंड विकास अधिकारी कार्यालय का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर में प्रथम आगमन पर ही निरीक्षण शुरू कर दिया गया। जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। 

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया साथ ही कक्षों की साफ-सफाई व कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी पूरा ब्यौरा लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बातचीत के दौरान संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही उन्हें सही तरीके से कार्य करने की चेतावनी दी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मौली ने ब्लाक परिसर में बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने एक के बाद एक अधिकारियों से बातचीत करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण लिया। जिसमें सही जानकारी न देने वाले कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए सभी कर्मचारियों की क्लास लगा दी। मुख्य विकास अधिकारी के कड़े तेवर से पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपनी कार्यशैली में सुधार लाने तथा नियमानुसार कार्य करने के लिए साथ ही कार्यों में लापरवाही व संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे