Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल को किया सम्मानित



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों व सम्मानित व्यापारियों के साथ  जिलाधिकारी नितिन बंसल को विगत एक वर्ष से अधिक समयाकाल से कार्यरत उनके सर्वोच्च, उत्कृष्ट, अदम्य बुद्धि विवेक, सुरक्षात्मक, साहसिक प्रशासनिक कार्यों से प्रेरित होकर व्यापार मंडल द्वारा "प्रशंसा व सम्मान पत्र" प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी गणतंत्र दिवस के पावन शुभ अवसर पर औद्योगिक विकास कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता "नन्दी" के करकमलों द्वारा भी "विशिष्ठ-सेवा-पुरष्कार" से विभूषित हो सम्मानित हुए हैं। आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन अवसर पर तुलसी सदन में उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा माला पहनाकर, साल उढ़ाकर, स्मृति-चिन्ह एवं प्रतीक चिन्ह देकर "प्रशंसा व सम्मान-पत्र" प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने जिलाधिकारी के सख्त दिशा-निर्देशन में सभी विभागों में होने वाले चुस्त दुरुस्त प्रशासनिक कार्यों से व्यापारियों और आम जनमानस को मिलने वाले लाभ से प्रेरित होकर अपने नेतृत्व में व्यापार मंडल द्वारा  "प्रशंसा और सम्मान-पत्र" प्रदान कर कहा कि हम जनपदवासी ऐसे साहसिक और ईमानदार अधिकारियों से पूर्णरूपेण सुरक्षित और संरक्षित हैं। आपके उत्कृष्ट व्यक्तित्व और सदविवेक से प्रतापगढ़ प्रशासन पूर्णतया व्यापारियों व आम जनमानस हित हेतु सदैव त्वरित कार्यरत रहता है, जिससे जनपदवासियों में प्रशासन के प्रति विश्वास और आत्मीयता का प्रसार अधिकाधिक हुआ है।उपरोक्त प्रशंसा व सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम शंकर जायसवाल, जय नारायण अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजू अग्रवाल, लखन बाबा, इन्द्र देव तिवारी, श्यामलाल जायसवाल, रोशनलाल उमरवैश्य, कृष्णमोहन केसरवानी, संजय सोनी, सुरेश चंद केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, राहुल केसरवानी, सुनील जायसवाल, अमित केसरवानी, सरदार महेंद्र सिंह, अख़्तर राइन, दिनेश केसरवानी, विनय सिंह, शकील अख्तर, शिव कुमार सोनी, रविचंद्र जैन, सरदार वरिंदर सिंह, मुन्ना सोनी, प्रदीप यादव, उवैद उल्ला जाफरी, आशीष सिंह, हरीश सोनी, राजेन्द्र त्रिपाठी, धीरज उपाध्याय, सुधीर केसरवानी, अरविंद जैन, दीपक केसरवानी (दीपू), धर्मेन्द्र यादव आदि अन्य अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे