Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:दुर्घटना में महिला की मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना मे घायल महिला की मौत होने से परिजनों मे कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के खालसा सादात गांव निवासी संजय की पत्नी गुडडा 40 शुक्रवार की शाम सात बजे गांव से नहर मार्ग से राजेन्द्र नगर तिराहा सब्जी लेने आयी थी। सब्जी लेकर वह घर जा रही थी कि नेशनल हाइवे लखनऊ वाराणसी पर चौराहे के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना मे गुडडा गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के लिए उसे स्थानीय ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह गुडडा की मौत हो गयी। परिजन शव को लेकर घर वापस लौट आये। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। महिला की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा दिखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे