Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हेडकांस्टेबल से बने उपनिरीक्षक,सीओ,इंस्पेक्टर ने स्टार लगाकर सौंपी जिम्मेदारी



कमलेश

खमरिया खीरी:अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या पांच-111-आर वरिष्ठता पदोउन्नति 2022 के द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक  (नागरिक पुलिस)सेवा नियमावली में किये गए प्रावधानों के अनुसार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाए जाने एवं अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए ईसानगर व धौरहरा थाने में अपनी सेवाएं दे रहे हेडकांस्टेबल को उपनिरीक्षक बनाये जाने पर विभाग के साथ साथ स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी।

अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद उपनिरीक्षक के पदोन्नति की जारी हुई सूची में थाना ईसानगर व धौरहरा में तैनात हेडकांस्टेबल जितेंद्र सिंह व अशद खान एवं सतेंद्र कुमार सिंह को सोमवार को उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी मिलते ही विभाग के साथ साथ क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त कर उनको हेडकांस्टेबल से उपनिरीक्षक बनने की बधाई दी। इससे पूर्व सोमवार को सीओ धौरहरा पीपी सिंह ने थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी व खमरिया थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे के साथ जितेंद्र सिंह को दो स्टार लगाकर समान्नित कर बधाई दी,वही धौरहरा में तैनात हेडकांस्टेबल अशद खान एवं सतेंद्र कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए कोतवाल विवेक उपाध्याय ने दो स्टार लगाकर उपनिरीक्षक बनने की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे