Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:रामस्वरूप फैजाबादी बनाए गए समाजसेवी संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष



वासुदेव यादव 

अयोध्या। समाजसेवी संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव "फैजाबादी" को बनाया गया है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने उनको नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि रामस्वरूप फैजाबादी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पूरे प्रदेश में संगठन विस्तार करेगा। गरीब दलित पिछड़े असहाय विधवा और विकलांग आदि की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का मूल उद्देश्य गरीबों का उत्थान है। समाज की सेवा है। शिक्षा को बढ़ावा देना है। जिसके लिए हमारी संस्था गत कई वर्षों से लोगों की मदद कर रही है। कोरोना जैसे संकटकाल में हमने लोगों की मदद की है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भी लोगों की मदद की गई। हमारी संस्था अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मदद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार के क्रम में रामस्वरूप फैजाबादी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, ताकि संगठन पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों की मदद कर सके। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन के महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने हर्ष जताया और कहा कि रामस्वरूप फैजाबादी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन और मजबूत तथा विस्तार लेगा। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप फैजाबादी ने कहा कि हमें संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए हम राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव और महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय के आभारी हैं। इस संगठन का विस्तार करना हमारा परम कर्तव्य है, साथ ही समाज सेवा को और गति तथा विस्तार प्रदान किया जाएगा।                      इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी सुनील यादव, राम सजीवन, बीडी यादव, आरपी ठाकुर, निर्मल वर्मा, नीरज चौधरी, जाबिर खान, राजीव पांडेय, प्रधान रामकरण यादव, वीरेंद्र कुमार, राहुल, लवकुश सिंह व सोमई निषाद सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे